



हिसुआ (नवादा)उदय कुमार: मंगलवार को हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोमनबिगहा में सहायक समाहर्ता सह नगर परिषद हिसुआ के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अपूर्वा त्रिपाठी ने जांच किया। जांच के दौरान उन्होंने बच्चों के सीखने के नए तरीके को जाना। बच्चों को चहक कार्यक्रम के जरिए सिखाये जा रहे तरीके को काफी बारिकी से देखा।
मौके पर उपस्थित रहे साक्षरता पीओ प्रियदर्शी सौरव कुमार ने भी चहक के क्रियान्वयन का जायजा लिया। बच्चों के साथ बैठकर सहायक समाहर्ता ने उनसे पाठ्य अध्ययन से सम्बंधित कुछ प्रश्न किए। विभिन्न कक्षाओं में जाकर चल रहे अध्ययन को देखा एवं उपस्थित छात्रों से प्रश्न भी पूछे। उन्होंने टीएलएम मेले के लिए की जा रही तैयारी की भी जांच की। मौके पर पूर्व बीआरपी संजय कुमार, प्रखण्ड लेखापाल सुधीर कुमार सिन्हा, विद्यालय प्रधान ममता कुमारी, शिक्षक अवधेश कुमार मौजूद थे।